अगले महीने से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, ट्रांजैक्शन पर कटेंगे इतने रुपए

नई दिल्ली | जब भी हमें रुपए की जरूरत पड़ती है, तो ATM की तरफ भागते हैं और झट से अपने एटीएम कार्ड की मदद से रुपए निकलवा लेते हैं. अब यह काम भी मुश्किल भरा होने वाला है. दरअसल, अगले ही महीने से सरकार द्वारा एटीएम से निकासी पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया गया है. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगने वाली फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. यदि किसी उपभोक्ता की एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म हो जाती है, तो हर बार उसे एटीएम का इस्तेमाल करने पर ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.

ATM Machine

फ्री लिमिट के बाद इतना लगेगा चार्ज

अब से फ्री लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर 19 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन देने होंगे. इससे पहले यह ट्रांजैक्शन फीस ₹17 थी. पहले जो बैलेंस चेक करने के लिए 6 रुपए लगते थे, अब वहीं आपको 7 रुपए देने होंगे. जो उपभोक्ता मेट्रो शहरों में रहते हैं. उन्हें हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा, जो लोग नॉन- मेट्रो शहरों में रहते हैं. उन्हें हर महीने 3 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाएगी. इसके बाद, की गई ट्रांजैक्शंस पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाएगा. दरअसल, आरबीआई द्वारा व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स की मांग पर यह बदलाव किया गया है. बता दें कि ये वो ऑपरेटर होते हैं, जो अपने खुद के एटीएम चलाते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

इन नियमों में भी हुआ बदलाव

एसबीआई, पीएनबी और केनरा बैंक सहित कई बैंकों द्वारा अपने उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम बैलेंस की लिमिट में बदलाव करने का फैसला किया गया है. यह नियम शहरों, कस्बों और गांव के लिए अलग- अलग होंगे. यदि आपके खाते में तय बैलेंस नहीं होगा, तो आपको इसके लिए पेनल्टी देनी पड़ेगी. दूसरी तरफ, 18 अप्रैल से एक्सिस बैंक अपने Vistara क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts