हिसार जिले में किसानों के लिए खुशखबरी, इस गांव में बनेगी नई अनाज मंडी

हिसार | हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव घिराय के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. स्थानीय BJP विधायक विनोद भयाणा ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि घिराय गांव में उप अनाज मंडी (Anaj Mandi) का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि घिराय तथा आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से फसल खरीद केंद्र को अपग्रेड कर उप अनाज मंडी बनवाने की मांग कर रहे थे.

fotojet 16

6 महीने में पूरा होगा काम

हांसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने कहा कि अगले 6 महीने के भीतर उप अनाज मंडी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. 5 एकड़ 6 कनाल भूमि पर बनने वाली इस मंडी के निर्माण कार्य पर साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत राशि खर्च होगी. उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो रही है.

उन्होंने कहा कि इस अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े. इस अनाज मंडी के बनने से घिराय ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के किसानों को भी फायदा पहुंचेगा क्योंकि उन्हें फसल बिक्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे उनका ट्रांसपोर्ट खर्च बचेगा. साथ ही, समय की बचत भी होगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

कृषि विपणन बोर्ड करेगा निर्माण

विनोद भयाणा ने बताया कि घिराय गांव में बनने वाली उप अनाज मंडी का निर्माण कार्य हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा. इस मंडी में 320 फीट लंबा तथा 316 फीट चौड़ा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा. इसके चारों तरफ 40 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा. पार्किंग के लिए भी यहां व्यवस्था की जाएगी. निश्चित तौर पर किसानों को इससे फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.