नई दिल्ली, Delhi Travel | आज हम आपको दिल्ली की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको गोवा जैसी फीलिंग मिलेगी, वो भी सिर्फ ₹20 में. गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और इस मौसम में लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं, जहां सुकून व ताजगी का एहसास हो. अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है.

दिल्ली का हौज खास काफी ‘ख़ास’
जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वो है राजधानी दिल्ली में स्थित ‘हौज खास’. इसे ‘हौज- ए- इलाही’ के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि मुगल बादशाह अलाउद्दीन खिलजी के समय में इसका निर्माण 1296 से 1316 के बीच करवाया गया था. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली देखते ही बनती है. शांत वातावरण और चारों तरफ हरियाली इस जगह की खासियत है, जो यहां आने वालों का मन मोह लेती है.
परिवार के साथ बिताएं यादगार पल
अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ यहां समय बिताते हैं, तो ये पल जरूर यादगार साबित होंगे. यहां पास में झीलें भी हैं, जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाती हैं. यहां पार्क भी है, जहां आप दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. यहां गोवा जैसी फीलिंग इसलिए आती है, क्योंकि गोवा की तरह ही यहां भी ऐतिहासिक इमारतें, झीलें और हरियाली दिखाई देती है.
कैंटीन की भी व्यवस्था
यहां आमतौर पर लोग परिवार के साथ समय बिताने या रील आदि बनाने के लिए आते हैं. यह पार्क सुबह 6:00 से शाम 6:00 तक खुला रहता है. एंट्री के लिए सिर्फ ₹20 का टिकट निर्धारित किया गया है. घूमते- फिरते अगर भूख लग जाए, तो यहां कैंटीन की भी सुविधा है. इसके अलावा, आसपास कई रेस्टोरेंट और मार्केट भी मौजूद हैं.