ज्योतिष | चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला नवग्रह माना जाता है. यह करीब एक राशि में ढाई दिन तक रहते हैं. ऐसे में किसी न किसी राशि में चंद्रमा की युति ग्रहों के साथ होती रहती है. जिसका प्रभाव भी सभी राशि (Rashi) के जातकों पर दिखाई देता है.आज रात चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर पहले से ही मंगल विराजमान है. ऐसे में मंगल और चंद्र की युति होने जा रही है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
आज होगी चंद्रमा और मंगल की युति
वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 5 अप्रैल को रात 11:24 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 8 अप्रैल तक इसी एक राशि में रहेंगे. ऐसे में 54 घंटे के लिए मंगल के साथ युति करेंगे, जिस वजह से महा लक्ष्मी योग का निर्माण होगा. इस योग की वजह से 2 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए राजयोग काफी अच्छा रहेगा. इस राशि के सातवें भाव में योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में आपको विवाह और पार्टनरशिप के प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वृश्चिक राशि: इस राशि के 9वें भाव यानी कि भाग्य भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. लंबे समय से रुके हुए कम एक बार फिर से शुरू होंगे. भाग्य का भी आपके सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब आपको सफलता मिलने वाली है. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
