नई दिल्ली, PM Suraksha Bima Yojana | केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अपने कार्यालय में कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई थी. इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी है. आज की इस खबर में हम आपको इसी योजना से जुड़ी हुई एक नई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 18 साल से 70 साल के लोगों के लिए उपलब्ध है. इस योजना के जरिए 20 रूपये के वार्षिक प्रीमियम के भुगतान पर 2,00,000 लाख तक का बीमा कवर मिलता है.
क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 1 साल की दुर्घटना बीमा योजना है जो की दुर्घटना के कारण मृत्यु या दिव्यंकता के लिए कवरेज प्रदान करने के लिए जानी जाती है. यह साल दर साल रिन्यूएबल होती है, इसका लाभ 18 साल से लेकर 70 साल तक के लोगों को मिलता है. इसके लिए आपके पास एक व्यक्तिगत बैंक या फिर डाकघर अकाउंट होना चाहिए.
दुर्घटना के कारण मृत्यु या दिव्यंकता के लिए 20 रूपये प्रतिवर्ष की प्रीमियम पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना मृत्यु व विकलांगता कवर दिया जाता है. इस योजना के तहत, जिन भी लाभार्थियों का नामांकन है, वह नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत प्रीमियम ग्राहकों के बैंक अकाउंट से हर साल ऑटो डेबिट कर लिया जाता है.
इस योजना में भी मिलता है बीमा कवर का लाभ
निश्चित रूप से अपने भी इस योजना के बारे में सुना ही होगा. इसी तरह पीएम जीवन बीमा ज्योति योजना भी है. यह योजना भी 1 साल के लिए है, जो किसी कारणवश होने वाली मृत्यु को कवर करती है. इस योजना का लाभ 18 साल से 50 साल तक के वर्ग के लोगों को मिलता है. इस योजना के तहत, नामांकन के लिए पात्र 50 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले योजना में शामिल होना चाहिए. नियमित प्रीमियम के भुगतान पर 55 वर्ष की आयु तक जारी रखता है. इस योजना में हर साल आपको 436 के प्रीमियम का भुगतान करना होता है.
