सोनीपत | हरियाणा के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. राजधानी दिल्ली से सोनीपत (Delhi to Sonipat) तक मेट्रो चलाए जाने की योजना पर काम चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि राजधानी के रिठाला से वाया नरेला- नाथूपुर तक मेट्रो लाइन का विस्तार सोनीपत के सेक्टर 7 तक किया जाएगा. इसके लिए जमीन के सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है.
केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन के सर्वे के काम के लिए पटवारी लगा दिए गए हैं जो कि जमीन की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं के आकलन करने का काम करेंगे. हरियाणा सरकार ने इस प्रस्ताव को तैयार करके केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है. मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो के सोनीपत आगमन के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित होगी. जो लोग दिल्ली से सोनीपत के बीच यात्रा करते हैं, उनके लिए यह बड़ी सौगात साबित होगी.
औद्योगिक और शहरी विकास
ऐसा माना जा रहा है कि DMRC इस प्रस्ताव को फेज़ 5 में शामिल कर सकता है. इसे मंजूर हो जाने के बाद सोनीपत के शहरी और औद्योगिक विकास को नए अवसर मिलेंगे. लोगों से लंबे समय से मांग की जा रही है कि कुंडली और नाथूपुर से आगे सेक्टर 7 सेक्टर 15 तक घनी आबादी वाले इलाकों तक मेट्रो लाइन के विस्तार किए जाने की आवश्यकता है. इस मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जमीन का सर्वे शुरू होने से लोगों संतोष की सांस ली है. अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करके मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन डीएमआरसी को भेजा जाएगा.
