आज रात से महंगा हो जाएगा पेट्रोल- डीजल, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को महंगाई का एक और जबरदस्त झटका लगा है. केंद्र3 सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी.

Petrol Diesel Price 3

आमजन को महंगाई का डोज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रूपए प्रति लीटर और डीजल 87 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है. ऐसे में एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद वर्तमान कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी. पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने पेट्रोल- डीजल पर प्रति लीटर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया है. वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. नए बदलाव 8 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगे.

यह भी पढ़े -  भारत गैस यूजर्स को 30 जून से पहले करनी होगी Ekyc, जानें घर बैठे इस प्रकिया को पूरा करने का आसान तरीका
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.