आमजन को महंगाई का जोरदार झटका, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा; देखें नई कीमत

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. केंद्र सरकार (Central Govt) ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है.

LPG Gas Cylinder

महंगा हुआ गैस सिलेंडर

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रूपए हैं, लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 853 रूपए हो जाएगी. नई कीमत 8 अप्रैल यानि आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया. मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में इजाफा किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी. उज्ज्वला योजना के तहत, उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.