हरियाणा में इन 7 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ

हिसार | केंद्र की मोदी सरकार अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Yojana) के तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल रही है. इसके तहत, रेलवे स्टेशनों पर भवनों का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है. साथ ही, सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसी कड़ी में बीकानेर मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास के बाद अब हरियाणा के 7 बड़े स्टेशनों की कायाकल्प होने वाली है.

Railway Food Stal

इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण

अमृत भारत योजना के तहत, जिन स्टेशनों की तस्वीर बदलने जा रही है, उनमें हांसी, मंडी आदमपुर, कांलावाली, लोहारू, रायसिंहनगर, भट्टू और अनूपगढ़ शामिल हैं. इन स्टेशनों के लिए टेंडर राशि को मंजूरी दी जा चुकी है. इस परियोजना के तहत, स्टेशन भवनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

इस योजना के तहत, स्टेशन भवनों के अलावा प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, शौचालय, पानी की व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर और पैम्फलेट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा, पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों को सजाने के लिए आधुनिक वास्तुकला, हरित प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाएगा.

स्टेशनों को स्मार्ट बनाना उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख स्टेशनों को स्मार्ट बनाना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के मामले में उच्चतम स्तर की सेवा मिल सके. आधुनिक सुविधाओं से लैस होने पर रेलवे स्टेशन रेलयात्रियों को एक सुखद यात्रा का अनुभव कराएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.