50 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, देखें देश के प्रमुख शहरों में नई कीमत

नई दिल्ली | ईंधन की कीमतों सहित चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को एक और बड़ा झटका दिया गया है. आज यानि 8 अप्रैल से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) 50 रुपए महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 853 रुपए हो गई है, जबकि पहले यह 803 रुपए थी.

Gas Cylinder

महानगरों में नई कीमतें

कोलकाता में 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत 879 रुपए हो गई है जबकि पहले यह 829 रुपए थी. चेन्नई में 818.50 रुपए से बढाकर 858.50 रुपए हो गई है. मुंबई में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 852.50 रुपए हो गई है, जबकि पहले यह 802.50 रुपए थी.

Indian Oil द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नए दाम 890.50 रुपए, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 856.50 रुपए, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 850.50 रुपए, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 897.50 रुपए, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 858.50 और श्रीनगर में 969 रुपए हो गई हैं.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

कीमत बढ़ने की वजह

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. साधारण व उज्ज्वला योजना दोनों के लिए ही गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ें है. यह एक ऐसा कदम हैं, जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.