हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम पर फिर दिखाई मेहरबानी, फरलो पर जेल से बाहर आया बाबा

रोहतक | डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिली है. हरियाणा सरकार ने यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे राम रहीम को 21 दिन के लिए जेल से बाहर आने के लिए मंजूरी दी है. डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले राम रहीम को बड़ी राहत दी गई है.

Ram Rahim

29 अप्रैल को स्थापना दिवस

मिली जानकारी के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने फिर अपनी मेहरबानी दिखाई हैं. राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है. बुधवार यानि आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाबा बाहर आया है और इस बार भी उसे लेने हनीप्रीत रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचीं थी.

सुबह-सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच बाबा राम रहीम सिरसा डेरा की तरफ रवाना हुआ है और इस बार भी बाबा का डेरा यहीं लगने वाला है क्योंकि 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है और ऐसे में डेरे में बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है. फिलहाल, डेरे के आसपास पुलिस की मूवमेंट बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

बता दें कि सिंतबर, 2017 में बाबा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस और पत्रकार हत्याकांड में सजा हुई थी. इसके बाद से बाबा रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहा है. हालांकि हरियाणा सरकार की मेहरबानी का आलम यह है कि बाबा कई बार फरलो और पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.