100 सालों के बाद बनेंगे भद्र और मालव्य राजयोग, जल्द शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, इसका प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ देश- दुनिया पर भी दिखाई देता है. जून महीने में दो महापुरुष राजयोग बनने वाले हैं, जिसमें शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृष में गोचर करके मालव्य राजयोग बनाएंगे. इसके बाद बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि मिथुन में गोचर करेंगे, इस वजह से भद्र राजयोग का भी निर्माण होगा. बता दे कि 100 साल बाद एक साथ भद्र और मालव्य राजयोग बनने जा रहा है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

जल्द शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना काफी अच्छा रहेगा, यह राजयोग आपकी राशि से लग्न और भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यक्तित्व में निखार आएगा. साथ ही पैसा कमाने में भी आप कामयाब रहेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा है, भद्र और मालव्य राजयोग के बनने से इन्हें काफी लाभ मिलेगा. काम- कारोबार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, घर वालों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. करियर में प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का आपको मौका मिल सकता है, आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: भद्र और मालव्य राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा, यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और करियर व कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिलेगा, देश-विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं. वही भविष्य में भी आपको लाभ मिलेगा, नौकरी पैशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. मेहनत का आपको फल मिलने वाला है, इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.