हरियाणा के इन इलाकों की जमीनों के रेटों में होगा बंपर इजाफा, फटाफट खरीद ड़ालें प्रॉपर्टी

गुरुग्राम | हरियाणा वासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, प्रदेश को 5700 करोड़ रुपए की लागत से एक नई रेलवे कॉरिडोर की सौगात मिलने वाली है जिससे जमीनों के रेट भी आसमान छूते नजर आएंगे. बता दें कि 126 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर पलवल को मानेसर और सोनीपत से जोड़ने का काम करेगा. इसके विभिन्न हिस्सों में कई रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा जिनमें सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल शामिल हैं.

Daan Ki Jameen Donated Land

ट्रैफिक दबाव होगा कम

इससे राज्य के विकास को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही ट्रैफिक दबाव भी कम किया जाएगा. दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. खास तौर पर पलवल, मानेसर, सोनीपत और नूंह जैसे इलाकों के लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा. इसके पहले चरण के तहत धुलावट से बादशाह तक लगभग 29.5 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक दोहरी ट्रैक लाइन बनाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक से खत्म होगा जाम, NHAI बनाएगा 2 एलिवेटेड रैंप

इन इलाकों को मिलेगा लाभ

इस प्रोजेक्ट के पूरे हो जाने से पलवल, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत जिलों में इसका सीधा लाभ होगा. साथ ही कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा. लोग अपने प्रतिदिन के कामों के लिए व्यवसाय स्थल और बाकी स्थान पर आसानी से पहुंच पाएंगे. एक तरफ जहां लोगों को सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा, साथ ही यह क्षेत्रीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा. यहां निवेश का माहौल भी बनेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts