रोहतक में झगड़े का बचाव करने गए बारहवीं के छात्र को गोलियों से भुना, मौत

रोहतक । थाना क्षेत्र के गांव भराण में बारहवीं में पढ़ने वाले एक छात्र को झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार अंशु पुत्र जगदीश गांव के बाहर सड़क पर घुमने के लिए गया हुआ था. इस दौरान उसे वहां एक मकान से बचाओ -बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने जाकर देखा कि कुछ बाहरी लोग मकान में रह रहे लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे.

rohtak murder news

नवयुवक अंशु ने बीच-बचाव करना चाहा तो हमलावरों ने गोली चला दी जो सीधी अंशु की छाती में लगी. नवयुवक को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि हमलावर भाली गांव से बताएं जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.