सोनीपत | समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है. इसी कड़ी में दिल्ली रेलवे मंडल ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब रूट पर एक स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गई है. इस ट्रेन के संचालन का श्री माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा पहुंचेगा. वहीं, दिल्ली- अंबाला रूट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा.
यह रहेगा शेड्यूल
3 महीने तक दिल्ली- कटरा रूट पर आवागमन करने वाली इस समर स्पेशल ट्रेन का 21 अप्रैल से 13 जुलाई तक संचालन किया जाएगा. ट्रेन नंबर 04081, समर स्पेशल 21 अप्रैल से 12 जुलाई तक नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर सुबह 11.40 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी.
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, समर स्पेशल 22 अप्रैल से 13 जुलाई तक कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी. सोनीपत स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का अप लाइन पर रात 12. 26 बजे व डाउन लाइन पर सुबह 7. 50 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है. इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य होगा.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन पर ठहराव करेगी. समर स्पेशल इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों का सफर आसान हो जाएगा.
