हिसार | डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हरियाणा के इकलौते हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से कमर्शियल हवाई उड़ान शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाली पहली हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही यहां यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन की शुरुआत की गई है, जहां से यात्री खाने- पीने की चीजें खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बाहर से थोड़ा ज्यादा अपनी जेब को ढीला करना होगा.
चाय- मैगी की कीमतें
हिसार एयरपोर्ट पर चाय के लिए 86 रुपए और वेज मैगी के लिए 143 रुपए का भुगतान करना होगा. हालांकि ये कीमतें बाहर से थोड़ी ज्यादा है लेकिन पैसे के हिसाब से कैंटीन पर टेस्ट भी दिया जा रहा है. इस खाने- पीने की चीजों की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों ही ज्यादा है. सामान्य रूप से बड़े एयरपोर्ट पर खाने के सामान की कीमतें हिसार एयरपोर्ट से ज्यादा ही मिलेगी. हिसार एयरपोर्ट पर कैंटीन संचालक ने बताया कि यहां चीज सैंडविज, वेजीटेबल सैंडविज, पैटीज, बर्गर, उपमा, मैगी, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक के कैन आदि खाने- पीने की चीजें उपलब्ध रहेगी.
हिसार एयरपोर्ट पर कीमतें
- चीज सैंडविज: 152 रुपये
- वेजीटेबल सैंडविज: 152 रुपये
- चाय: 86 रुपए
- मैगी: 143 रुपये
- कॉफी: 105 रुपये
- उपमा: 124 रुपये
