ज्योतिष डेस्क, Vastu Tips | हम सभी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए उसमें तरह- तरह के पौधे लगते हैं. इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे आपके घर में सुख समृद्धि को बढ़ा देते हैं, तो इसके विपरीत कुछ आपकी परेशानियां भी बढ़ा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद पौधे केवल वातावरण को अच्छा नहीं बनाते, बल्कि वास्तु दोष से लेकर नकारात्मक ऊर्जा को भी घर से बाहर रखते हैं.
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में जानकारी देंगे, जो आपके घर में अवश्य होने चाहिए. इसे लगाने से घर में सुख- समृद्धि सौभाग्य और संतुलन बना रहता है.
घर में अवश्य लगाए यह 5 पौधे
- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पवित्र माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता. साथ ही, आपके घर में सुख- शांति और समृद्धि बनी रहती है. मानसिक तनाव से भी आपको मुक्ति मिल जाती है. इसलिए आपको अपने घर के पूर्व या फिर उत्तर पश्चिम की दिशा में इस पौधे को अवश्य ही लगाना चाहिए.
- दिल के आकार के पत्तों वाला होया हार्ट प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही, इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है. कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.
- आप सभी ने मनी प्लांट के बारे में तो सुना ही होगा. इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ- साथ आपके घर के सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है, अर्थात धन में बढ़ोतरी होती है. मनी प्लांट लगाने से आपकी वित्तीय परेशानियों धीरे- धीरे करके दूर हो जाती है. इसे घर के दक्षिण पूर्व कोने में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है.
- जेड प्लांट का नाम तो आपने सुना ही होगा. मौजूदा समय में अधिकतर लोगों के घरों में यह प्लांट दिखाई देता है, इसे क्रासुला भी कहा जाता है. यह पौधा काफी लकी माना जाता है. अगर आप इसे अपने घर की सही दिशा में लगाते हैं, तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे आसानी से प्रसन्न हो जाती है. साथ ही, आपको वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है. आपको हमेशा अपने घर के उत्तर पूर्व या फिर दक्षिण- पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए.
- आजकल ब्राज़ीलियन लकी वुड प्लांट काफी चर्चाओं में बना हुआ है. इसे घर में लगाने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है. साथ ही, आपके घर का वातावरण भी काफी अच्छा बना रहता है. घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है, ऐसे में आपको अवश्य ही अपने घर पर इस पौधे को लगाना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
