जल्द कर्क राशि में होगी मंगल और चंद्रमा की युति, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. ग्रहों के गोचर की वजह से कई राजयोगो का निर्माण भी होता है, जिसका प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल मौजूदा समय में कर्क राशि में विराजमान है. चंद्रमा 3 मई को इसी राशि में भ्रमण करने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होगी और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. इस दौरान कुछ राशिया ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. उनके करियर और कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

3 मई से शुरू होगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी अच्छा साबित होगा. जल्द ही, आपकी किस्मत खुल सकती है. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे है. काम के संबंध में आपको देश- विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है. इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं, इन्वेस्ट के लिए मौजूदा समय एकदम बढ़िया है. इस वक्त आपको कारोबार में भी मनचाही सफलता मिलने वाली है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा. यह राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में अलग पहचान बनने वाली है, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: महालक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है, इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा है, आपका मन प्रसन्न रहेगा. घर में खुशी का माहौल बना रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.