हांसी के 400 साल पुराने मंदिर में शीतल रूप में विराजमान है मां काली, दिनों- दिन बढ़ रही मान्यता

हिसार | हरियाणा के हांसी में मां काली का 400 साल पुराना मंदिर है, जिसकी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों पर भी काफी मान्यता है. मंदिर के कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गोयल ने बताया कि वैसे तो यहां हर समय भक्तों की भीड़ जुटी रहती है, लेकिन नवरात्रि के उत्सव के दौरान यहां भक्तों का ताता लगा रहता है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्तजन यहां आकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Maa Kali

प्रधान ऋषि सिंगला ने बताया कि माता का जो स्वरूप यहां है वह और कहीं देखने को नहीं मिलता. आमतौर पर श्री काली माता का रौद्र रूप देखने को मिलता है, लेकिन यहां मां काली शीतल रूप में मौजूद है. इन्हें भक्त ठंडी माता के नाम से भी जानते हैं.

दिनों- दिन बढ़ रही मंदिर की मान्यता

यहां के मुख्य पुजारी बृजभूषण भारद्वाज ने बताया कि दिनों दिन मंदिर की मान्यता बढ़ती जा रही है. शनिवार के दिन यहां भक्तों का हुजूम उमड़ता है. मंदिर के भवन को नया रूप देने के लिए पिछले 5 सालों से कार्य जारी है. इसमें मकराना मार्बल पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मंदिर को भव्य रूप दिया जा सके.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

इलाज करवाने पहुंचते हैं मरीज

प्रधान ऋषि सिंगला ने बताया कि आने वाले 2 वर्षों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. मंदिर ट्रस्ट के अधीन अस्पताल और स्कूल बने हुए हैं. यहां स्थित अस्पताल में हर रोज अनेकों मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts