चिलचिलाती गर्मी के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, इस दिन से और बढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश में आमतौर पर 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के दौरान मौसम खुश्क और गर्म बना रहेगा. इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं, बीच- बीच में हल्के बादल और गर्म धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है.

Garmi 4

25 अप्रैल तक मिल सकती है राहत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में हीट वेव चल रही है, लेकिन इनसे आने वाले 5 दिनों तक राहत मिलने की संभावना है. उत्तरी ठंडी हवाओं के चलने से ऐसा संभव हो पाएगा. 25 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. उसके बाद, मौसम फिर से करवट लेता नजर आएगा और मरुस्थलीय गर्म हवाओं के कारण हीट वेव चलना शुरू हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

तापमान पहुंचा 40 डिग्री से ऊपर

कल रविवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. वर्तमान में पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. वहीं, कुछ जिलों में हीट वेव की परिस्थितियां बनी हुई हैं. कुछ जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा बना हुआ है. इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद शामिल हैं.

उत्तर पश्चिमी जिलों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया जा रहा है. कल रविवार को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली. इस कारण चली ठंडी हवाओं से रविवार को हिसार और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts