हरियाणा के 13 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम; पढ़ें ताजा अपडेट

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा के लगभग सभी जिलों में गर्मी के चलते आम जनमानस काफी परेशान नजर आ रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. भीषण गर्मी में लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं. बाजार भी सुनसान नजर आ रहे हैं. सुबह शाम भले ही गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात होते ही फिर गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाता है. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला. यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

garmi 1

रोहतक रहा सबसे गर्म

कल सोमवार को प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान रोहतक जिले में 42 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा जिले का 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग द्वारा आज 22 अप्रैल को भी प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं. इसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर हरियाणा के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है. जो जिले राजस्थान के साथ लगते हैं, वहां गर्मी बढ़ने के आसार जताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

4 दिन तक लू का रहेगा असर

विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आम तौर पर प्रदेश में मौसम खुश्क बना रहेगा. 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तापमान में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई और जिलों में हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है. 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा.

तापमान में उतार- चढ़ाव जारी

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिला. सबसे ज्यादा नारनौल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यहां का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री कम होकर 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, करनाल जिले में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts