भटिंडा- हिसार- दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव, अब इस स्टेशन पर करेगी ठहराव

भिवानी | भटिंडा से वाया हिसार होकर दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली और नई दिल्ली- हिसार- नई दिल्ली ट्रेन का रूट डायवर्ट कर भिवानी जंक्शन (Bhiwani Junction) के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया गया है. फिलहाल, यह विस्तार तीन महीने के लिए किया गया है और इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

RAIL TRAIN

इस वजह से लिया फैसला

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एवं नई दिल्ली- हिसार- नई दिल्ली ट्रेन का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इन ट्रेनों का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन जो दिल्ली से प्रस्थान करेगी, यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  Indian Air Force Delhi Jobs: अग्निवीर वायु के लिए निकली वैकेंसी, 18 अगस्त से पहले करें आवेदन

इसी तरह ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन जो बठिंडा से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन का आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा.

इन ट्रेनों का भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव

  • ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन जो हिसार से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.