NHAI ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, इस महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा गुरुग्राम- रेवाड़ी हाइवे

गुरुग्राम | हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी नेशनल हाईवे (NH- 352W) इस साल के आखिरी महीने दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा. यह हाइवे 2 साल पहले बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन अड़चनों और बदलाव के चलते अभी तक नहीं बन पाया है.

Six Lane Highway

1 हजार करोड़ का हाइवे

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर- 84 के पास से शुरू हो रहा यह हाइवे गांव वजीरपुर से गुरुग्राम व पटौदी होते हुए रेवाड़ी की ओर जाएगा. मौजूदा समय में इस हाइवे का लगभग 70% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस हाइवे के निर्माण से गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से इस हाइवे को तैयार किया जा रहा है.

इन अड़चनों से हो रही देरी

  • इस हाईवे के 6 किलोमीटर लंबाई में (द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव वजीरपुर तक) के निर्माण में पहली अड़चन बिजली की 6 हाईटेंशन केबल हैं. इसमें 4 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम तो एक डीडीएएल की है. बीबीएमबी की एक हाईटेंशन लाइन है, जिसकी शिफ्टिंग के ऊपर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का स्टे है. इन हाईटेंशन केबल के चलते निर्माण कार्य अटका हुआ है.
  • सेक्टर- 84 के पास HSVP ने बरसाती नाला तैयार किया था, लेकिन अब इस बरसाती नाले को तोड़ा जाना है. HSVP ने इस बरसाती नाले के तोड़फोड़ के काम को अधर में छोड़ दिया है. इसके चलते सर्विस रोड का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है.
  • पटौदी में रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास का निर्माण होना है. इसकी मंजूरी अभी रेलवे विभाग से नहीं मिली है. मंजूरी मिलने के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

द्वारका एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर

इस हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसका अभी आधा काम ही पूरा हुआ है. फ्लाईओवर के जुड़ने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी या रेवाड़ी की तरफ लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी.

31 दिसंबर 2025 तक गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी (NH- 352W) बनकर तैयार हो जाएगा. निर्माण में कुछ अड़चनें आ रही थी, जिन्हें पूरी तेजी से दूर किया जा रहा है- प्रकाश तिवारी, प्रबंधक, NHAI

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.