हिसार में इन किसानों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, छूट देने पर बनी सहमति

हिसार | शनिवार को हरियाणा के हिसार (Hisar) में बाडो पट्टी, चौधरीवास, मय्यड़ टोल प्लाजा किसान संगठन समिति की संयुक्त बैठक हुई. इस दौरान किसान नेताओं के साथ हुई बैठक में तीनों टोल प्लाजा के मैनेजर मिवरुती रावत, मंगेश देश पांडे, दलीप सिंह, कंपनी के जनरल मैनेजर गंगाधर और सिक्योरिटी इंचार्ज अमित नैन की मौजूदगी में किसानों को टोल प्लाजा पर छूट देने पर सहमति बनी गई.

Toll Tax Booth 1

जीएम गंगाधर द्वारा किसानों की सभी मांगों पर सहमति प्रदान की गई. इस बात पर भी सहमति हुई कि भविष्य में कभी कोई शिकायत नहीं आएगी और किसानों की सभी व्यावहारिक मांगों को लागू किया जाएगा.

गलत इस्तेमाल करने पर दी सख्त चेतावनी

ईश्वर वर्मा की अध्यक्षता में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का संचालन सरदानन्द राजली ने किया. इस दौरान किसानों द्वारा भी कार्ड का गलत इस्तेमाल न करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्ड का गलत रूप से इस्तेमाल करेगा, तो उसके लिए हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी. गाड़ी पर झंडा, कार्ड और बैज इत्यादि में से कोई भी 2 आईडी होने पर किसानों की गाड़ियों को टोल पर नहीं रोका जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

22 अप्रैल की बैठक के बाद बनी सहमति

बीते 22 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा की चौधरीवास टोल पर एक बैठक का आयोजन हुआ था. इस दौरान कई मुद्दों पर मंथन हुआ था. इस दौरान पंचायत में टोल प्रशासन द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई. यह आश्वासन भी दिया गया कि उनके द्वारा भविष्य में ऐसी कोई भी गलती नहीं होगी. शनिवार को इन सभी मांगों को लागू करने को लेकर सहमति बन गई.

अब कार्ड, झंडा या बैज लगी किसी भी गाड़ी को टोल टैक्स नहीं देना होगा. ऐसी गाड़ियों का कोई टोल कर्मी वेरीफिकेशन भी नहीं करेगा. यदि गाड़ी में कोई महिला या परिवार का कोई सदस्य साथ बैठा है, तो टोल कर्मी खास तौर पर उस समय शालीनता से बात करेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts