हरियाणा के फरीदाबाद को मिलेगी राहत, शहर से गांव के बीच चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर बना रही है. अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA ) गांव से शहर जाने वाले के लिए कई रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों को उतारने की तैयारी कर रहा है. बसों का इंतजार करने वालों के लिए 310 क्यू शेल्टर सिटी बसों के 11 रूटों पर बनाए जाएंगे. इस कार्य पर 60 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है. इसके बाद, ग्रेटर नोएडा की करीब 35 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले 3 लाख लोगों को फायदा मिलना तय माना जा रहा है.

Electric Buses

आम जनता को राहत

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बसों का संचालन कुछ रूटों पर पहले से हो रहा है. इनका लाभ पर्याप्त लोगों को नहीं मिल पा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी कोई तय समय सीमा नहीं है, इससे परेशान लोगों को निजी गाड़ियों या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है. इसके अलावा, ऑटो वाले ग्राहकों से मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं. अब सिटी बस सेवा की शुरुआत हो जाने से गांव से शहर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

30 गांवों तक पहुंचेगी सीधी सेवा

वर्तमान में शहर में 50 सिटी बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन इनकी कनेक्टिविटी सभी गांवों तक नहीं है. 30 गांव के लोगों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यदि सीधी बस सेवा की शुरुआत हो जाती है, तो लोगों के समय और पैसे की बचत होगी. ऑटो में जहां ₹20 किराया लगता है सिटी बस में केवल ₹10 किराया लगेगा. FMDA के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी ने बताया कि मौजूदा समय में जो सिटी बसें चल रही हैं, उन्हें गुरुग्राम भेजा जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts