हरियाणा में बरसात और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, आज भी इन 13 जिलों में होगी बरसात

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मई के महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कल शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम जिलों में आंधी के साथ बरसात दर्ज की गई. इससे तापमान में तो गिरावट दर्ज हुई, लेकिन आंधी के चलते प्रदेश में 2,592 पेड़ और 2,603 बिजली के खम्भे गिर गए. वहीं, 111 बिजली के ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए. कई जगह ऐसी रही जहां पर कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.

Hailstrome

आज इन 13 जिलों बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 13 जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है. विभाग द्वारा जारी ताजा अलर्ट के अनुसार, आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल में 25 से 50% तक बरसात की संभावना बनी हुई है. दूसरी तरफ हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में मौसम साफ बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि 7 मई तक गर्मी से राहत मिली रहेगी.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

4 और 5 मई को भी बरसात के आसार

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 4 मई को भी पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना बनी हुई है. पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर ऐसे जिले हैं जहां बरसात होने की संभावना 50 से 75% तक है. कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50% तक बरसात के आसार बने हुए हैं. बाकी जिलों में भी बरसात होने के आसार 25% तक हैं.

अगले दिन 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बरसात का अनुमान है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में 25%, बाकी जिलों में 25 से 50% तक बरसात होने के आसार हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts