बृहस्पति 14 मई को करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय

ज्योतिष | गुरु ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में समृद्धि ज्ञान, ज्योतिष, पूजा- पाठ और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है. बृहस्पति ग्रह 1 साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इन्हें दोबारा उसी राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है. बृहस्पति 14 मई को बुध के स्वामित वाली मिथुन राशि में संचरण करेंगे. इस वजह से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. आज हम आपको उन्हीं लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

14 मई से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: गुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, यह गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है. इस समय आकस्मिक धन लाभ के साथ भी और कई प्रकार के लाभ होंगे. कामकाज में आ रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी, गुरु ग्रह आपकी राशि के 8वे और 11वें भाव के स्वामी है. इस समय आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का गोचर काफी अच्छा रहेगा. गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है, ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. काम- कारोबार के संबंध में आप यात्राओं पर जा सकते हैं. करियर में आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, इस अवधि में जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं. गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी है. इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

मिथुन राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के हित में रहने वाला है, आपकी राशि से लग्न भाव पर यह परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, आप जो भी योजनाएं सोचेंगे आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. अचानक धन लाभ होगा, सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आपको कोई पद या प्रतिष्ठा मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करने से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.