गैजेट डेस्क, Jio New Cheap Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कंपनी के एक सस्ते नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
Jio का नया रिचार्ज प्लान
अगर आप भी जियो यूजर्स है और 1 महीने का रिचार्ज बार- बार करवा कर परेशान हो चुके हैं, तो अब आप 11 महीने की वैलिडिटी वाले इस नए रिचार्ज प्लान को ले सकते हैं. इस प्लान के लिए आपको महज 895 रुपये ही खर्च करने होंगे. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, परंतु यह सच है. 900 रुपये से कम में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलने वाली है. आज हम आपको इसी प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
जियो के 895 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान में यूजर्स को पूरे 11 महीनो की वैलिडिटी दी जा रही है यानी कि एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको कई महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. डेली अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ भी आपको इस प्लान में कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
यह रिचार्ज प्लान सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है. अर्थात आप इस प्लान से तभी रिचार्ज करवा सकते हैं. जब आप जियो फोन यूजर्स है. इसके अलावा भी कंपनी के पास कई सारे प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर उनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
