जींद- सोनीपत ग्रीनफील्ड हाइवे पर शुरू हुई टोल वसूली, वाहन चालकों को करना होगा यह भुगतान

जींद | हरियाणा में जींद- सोनीपत ग्रीनफील्ड हाइवे (NH- 352A) पर टोल टैक्स वसूली प्रकिया शुरू हो गई है. हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब से भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक इस हाइवे से दिल्ली के लिए आवाजाही कर रहे हैं. 80 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाइवे के निर्माण पर करीब 800 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है.

Toll Gate Booth 2

IGI एयरपोर्ट तक आसान हुआ सफर

करीब 2 महीने पहले शुरू हुए इस ग्रीनफील्ड हाइवे से जींद से सोनीपत की दूरी तय करने में मात्र 1 घंटे का समय लगता है, जबकि पहले पुराने रूट वाया गोहाना होकर जाने में 2 घंटे से ज्यादा समय लगता था. पंजाब के वाहन चालकों को भी इस हाइवे का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. पहले पंजाब से दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट जाने वाले वाहन वाया जींद, रोहतक और बहादुरगढ़ होकर दिल्ली जाते थे. इस दौरान उन्हें जगह- जगह ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था, लेकिन अब जींद- सोनीपत ग्रीनफील्ड हाइवे से बिना ट्रैफिक जाम का सामना किए बेहद कम समय में दिल्ली की यात्रा को पूरा कर रहे हैं.

यहां से शुरू होता है ग्रीनफील्ड हाइवे

जींद में नए बस स्टैंड के पास स्थित जलेबी चौक से इस ग्रीनफील्ड हाइवे की शुरुआत होती है, जो सोनीपत जाकर समाप्त होता है. जींद से करीब 10 किलोमीटर दूर गोहाना की तरफ टोल प्लाजा स्थापित किया गया है. टोल मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल टैक्स भुगतान प्रकिया शुरू हो गई है. यहां Fastag के लिए भी लाइन हैं. फिलहाल कार, जीप जैसे हल्के वाहनों के लिए एक साइड 65 रूपए टोल टैक्स निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स सूची

वाहन का प्रकार एक साइड का टोल (₹) दोनों साइड का टोल (₹)
कार, जीप (लाइट व्हीकल) 65 100
कमर्शियल लाइट व्हीकल 105 160
बस/ट्रक 225 335
3 एक्सल तक का वाहन 245 365
4 से 6 एक्सेल तक का वाहन 350 530
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.