हिसार- कोयम्बटूर रेलसेवा के शेड्यूल में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी कोयम्बटूर- हिसार रेलसेवा से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा इस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किया गया है.

Train Railways

नया शेड्यूल

भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेनों के मार्ग में पनवेल व कल्याण स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है. ट्रेन नंबर 22476, कोयम्बटूर- हिसार रेलसेवा 17 मई से कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर 1:20 बजे आगमन व 1:25 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय दोपहर 1:12 बजे आगमन व दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 22475, हिसार- कोयम्बटूर रेलसेवा 14 मई से हिसार से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर साढ़े 3 बजे आगमन व 3:35 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 3.22 बजे आगमन व 3.25 बजे प्रस्थान करेगी.

हिसार से चलने का समय

ट्रेन नंबर 22475, हिसार- कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हिसार से 13:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 14:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचती है. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 22476, कोयम्बटूर- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कोयम्बटूर से 14:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 16:05 बजे हिसार पहुंचती है. दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन 36 स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 3089 किलोमीटर का रास्ता तय करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.