फरीदाबाद में लोगों को दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग, 3 करोड़ से ज्यादा की आएगी लागत; जनता को होगा यह फायदा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) जिले के लोगों को पंचायती राज विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत आर्थिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इस मिशन को सफल बनाने के लिए क्लस्टर वाइज़ प्रोग्राम निर्धारित किए गए हैं. इस पूरे काम पर 3 करोड़ 40 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आने का अनुमान है. इसके तहत, सबसे पहले टोहाना खंड के समैन क्लस्टर का चुनाव किया गया है.

Job Student School College

2720 लोगों को दी जाएगी ट्रेनिंग

आने वाले गांव के 2720 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी. फिर उन्हें अलग- अलग कामों के लिए आर्थिक विकास की तकनीकें भी सिखाई जाएंगी. विभाग द्वारा हायर एजेंसी इस काम को अमलीजामा पहनाएंगी. इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण शहरी के बीच के अंतर को खत्म कर आर्थिक, तकनीकी, सुविधाओं और सेवाओं से संबंधित काम करना, ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त गरीबी और बेरोजगारी को काम करते हुए विकास को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण इलाकों की और निवेशकों को आकर्षित करना है.

उम्मीदवारों को मिलेंगे यह लाभ

इससे गांव में रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी. जो लाभार्थी योजना के तहत चयनित किए जाएंगे, उन्हें विभाग द्वारा स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा उन्हें एनएसक्यूएफ के तहत अलग-अलग कोर्स भी करवाए जाएंगे, जिनमें आईटी, कृषि, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल सेक्टर के कोर्स व अन्य कोर्स शामिल होंगे. जिन लाभार्थियों का इस योजना के तहत चयन किया जाएगा, उनमें कम से कम 70% ट्रेनिंग पाए हुए उम्मीदवारों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी.

इतना ही नहीं, प्लेसमेंट के बाद भी ऐसे उम्मीदवारों की सहायता की जाएगी. इन उम्मीदवारों की औद्योगिक इंटर्नशिप में मदद करवाई जाएगी. नेशनल ओर इंटरनेशनल लेवल पर रोजगार दिलाने के लिए इन उम्मीदवारों को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts