हिसारवासियों के लिए आ गई खुशखबरी, 17 मई से चंडीगढ़- गुरुग्राम के लिए दौड़ेगी सीधी ट्रेन

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रायपुर रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है. इसके लिए रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है. उत्तर रेलवे ट्रेन नंबर 64563/64, अम्बाला से अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होती है. इस ट्रेन को विस्तार कर रायपुर (हिसार) तक लाया जाएगा. 17 मई से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा.

Train Railways

सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी

17 मई से शुरू हो रही हिसार- चंडीगढ़ और हिसार- गुरुग्राम ट्रेन को सातरोड रेलवे स्टेशन पर हिसार विधानसभा सीट से विधायिका सावित्री जिंदल और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. हिसार- चंडीगढ़ ट्रेन संचालन की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी और अब जाकर सालों पुरानी मांग पूरी हो रही है.

हिसार- चंडीगढ़ ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन अंबाला कैंट से शाम 07.35 बजे रवाना होकर कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल व बरवाला होते हुए रात 01.05 बजे रायपुर (हिसार) पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन रात 02. 25 मिनट पर रायपुर से रवाना होकर सुबह 08.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हिसार- गुरुग्राम ट्रेन का शेड्यूल

दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन नंबर 54085/ 86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 54085, दिल्ली से सुबह 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 54086, सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर शाम साढ़े 5 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.