सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, 104 करोड़ की इन परियोजनाओं का किया शिल्यानास

सोनीपत | रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोनीपत के रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में आयोजित हुए गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 4 प्रमुख पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन शिल्यानास किया गया.

Nayab Singh Saini

पेयजल योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 26.46 करोड़ रुपए की लागत से खरखोदा में, 15.86 करोड़ की लागत से गोहाना, 42.50 करोड़ लागत से गन्नौर की पेयजल संबंधित योजनाओं का ऐलान किया. इसके अलावा जीएलएन नहर से पेयजल आपूर्ति हेतु 19.22 करोड़ रुपए के पूर्ण कार्यों का भी उद्घाटन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री को त्रिशूल, पगड़ी और गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा भेंट की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम को लेकर रहे पुख्ता प्रबंध

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, पवन खरखोदा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे. कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए पेयजल, पार्किंग और कूलिंग व्यवस्था भी की हुई थी. ग्रामीणों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 100 बसों का सहारा लिया गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गुरु गोरखनाथ जी के आदर्शों को अपनाने की अपील की.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts