चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. कभी तेज चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी बरसात और तेज हवाओं से 2- 4 होना पड़ रहा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश के 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार, आज कई जिलों में आंधी के साथ बरसात की संभावना जताई गई है.
4 दिन तक बारिश का अनुमान
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले चार दिनों 19 मई से 22 मई तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस दौरान अलग- अलग जिलों में बरसात की संभावना बनी हुई है. 19 मई को 10 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में 25% तक बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन 12 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज
20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25% तक बरसात के आसार हैं. वहीं, 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है. 20 मई को राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद में 25% तक बरसात के अनुमान बने हुए हैं. इस दौरान बाकी 9 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले दिन 22 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बरसात के आसार हैं. वहीं 12 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
कल मेवात रहा सबसे गर्म
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिला है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात में देखने को मिली. यहां का तापमान 2.7 डिग्री के इजाफे के बाद 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, करनाल में 3.8 डिग्री की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
