अब ताजमहल का दीदार के लिए नहीं है आगरा जाने की जरूरत, हरियाणा में ही कर पाएंगे दीदार

कुरुक्षेत्र | दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को माना जाता है. हर साल लाखों की संख्या में सैलानी देश- विदेश से इसका दीदार करने के लिए पहुंचते हैं. हरियाणा से दूरी होने के चलते कुछ लोग ताजमहल को देखने की इच्छा को पूरा नहीं कर पाते. ऐसे लोगों के लिए आज की जानकारी अहम साबित हो सकती है. कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में शेखचिल्ली का मकबरा है, जिसे हरियाणा के ताजमहल के नाम से जाना जाता है.

TAJMAHAL

सूफी संत की याद में बना मकबरा

शेख चिल्ली की याद में इस मकबरे को बनवाया गया था. इसके पास में ही जलालुद्दीन साबरी की दरगाह भी है, जहां उनकी मृत्यु के बाद उन्हें दफनाया गया था. अब यह मकबरा सैलानियों के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बन चुका है. दूर- दूर से लोग इसे देखने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं. इस ऐतिहासिक इमारत को इतिहास के पन्नों में हरियाणा के ताजमहल के नाम से जाना जाता है. इससे जुड़ी अनेकों किस्से और कहानियां भी हैं, जिसके बारे में लोगों को कम ही जानकारी है.

देखने में लगता है ताजमहल जैसा

यह एक सूफी संत की मजार है. इसकी खूबसूरती के चलते यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इसे ताजमहल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका निर्माण भी उसी पत्थर से हुआ है, जिससे आगरा के ताजमहल का हुआ है. इसके साथ ही, इसकी बनावट भी ताजमहल से मिलती- जुलती है. यही कारण है कि लोगों ने इसे ताजमहल का नाम दे दिया.

दाराशिकोह ने करवाया था निर्माण

1620 ईस्वी में इसका निर्माण प्रसिद्ध सूफी संत शेखचिल्ली की याद में दाराशिकोह द्वारा करवाया गया था. इतिहासकारों का मानना है कि यह मकबरा 373 साल पुराना है. जब ईरानी शेखचिल्ली भारत घूमने के लिए आया था, तब उसे पता चला कि यहां जलालुद्दीन साबरी नाम का एक विद्वान रहता है. उससे मिलने के लिए वह यहां आया. यहां आकर उसे इस जगह और जलाल के लिए लगाव महसूस हुआ, जिसके बाद वह वापस ईरान नहीं गया और यहीं पर रहने लगा.

आकर्षण का केंद्र

कुछ समय बाद जब जलालुद्दीन का स्वर्गवास हो गया, तो उसके शिष्य ने इस मकबरे का निर्माण करवाया. समय के साथ इसकी बनावट को भी सुधारा गया. आज इसकी एक नई पहचान बन चुकी है. इसकी खूबसूरती को सैलानी खूब पसंद करते हैं. पुरातात्विक विभाग ने इसे अपने अंतर्गत लिया हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts