हरियाणा BJP में खुले नई जॉइनिंग के रास्ते, पूरी करनी होगी ये शर्त; बागियों को मिलेगा मौका?

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अब नई जॉइनिंग के रास्ते खुल चुके हैं. इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा संकेत दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठन चुनावों को देखते हुए नई जॉइनिंग पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब कुछ कार्यों की दृष्टि से नई जॉइनिंग के रास्ते खोले गए हैं.

BJP

पार्टी में आने वालों के लिए रखी गई शर्त

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति हमारी पार्टी में आने का विचार कर रहा है, उसे हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उसे दो साल तक पार्टी के लिए बिना किसी लाभ के पद की इच्छा के काम करना होगा. उन्हें पहले 2 साल तक पार्टी के लिए योगदान देना होगा. उसके बाद ही उनके बारे में कुछ विचार किया जाएगा. बता दें कि हरियाणा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद, नई जॉइनिंग और बागियों की वापसी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. अब बीजेपी ने नई जॉइनिंग को लेकर दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन बागियों की वापसी को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

आठ नेताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आठ नेताओं को पार्टी से निकाला गया था. इनमें नायब सैनी के ऊर्जा मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला, गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेंद्र कादियान, लाडवा से संदीप गर्ग, असंध से जिलेराम शर्मा, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से केहर सिंह रावत शामिल थे. इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts