हरियाणा में कल से फिर अंगारे उगलेगा आसमान, मौसम ने 27 साल बाद तोड़ा यह रिकॉर्ड

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में वीरवार को हुई वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के बाद तापमान में भले ही थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर भी ऐसे ही संकेत दिए गए हैं. विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि उत्तरी हरियाणा में मौसम थोड़ा नरम रहेगा, जबकि दक्षिणी इलाकों में गर्मी और बढ़ सकती है. उत्तर हरियाणा के कई जिलों में हल्की बरसात की संभावना है. दक्षिणी जिलों में लू चलने के आसार हैं.

garmi 1

ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद जैसे दक्षिणी जिलों में लू चलने के आसार हैं. 24 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते फिर से तेज हवाओं और बरसात का दौर शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, AICC ने जारी किए आदेश

27 साल बाद पहली बार मई में दिखा ऐसा मौसम

25 और 26 मई को प्रदेशभर में मौसम लगभग एक समान रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति 27 साल बाद देखने को मिल रही है, जब मई के महीने में इस स्तर का लगातार मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले ऐसा मौसम 1998 में दर्ज किया गया था. इस महीने अब तक आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बरसात के साथ भीषण गर्मी भी देखने को मिली है. मई के महीने में अब तक 5 बार तेज आंधी आ चुकी है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम का मिजाज बना रह सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts