हरियाणा में गरीबों के घर का सपना जल्द होगा पूरा, शुरू हुई जियो टैगिंग; मकान बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपए

सिरसा | हरियाणा में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Mukhyamantri Shahri Awas Yojana) के लाभार्थियों की जियो टैगिंग प्रकिया शुरू हो गई है. इस कड़ी में सिरसा जिले की बात करें तो यहां नगर परिषद की एमआईएस शाखा ने पिछले तीन दिनों से लाभार्थियों को फोन कर सेक्टर- 20 के पार्ट- थ्री में जियो टैगिंग के लिए मौके पर बुलाना शुरू कर दिया है. साथ ही यहां प्लॉट की मार्किंग भी की जा रही है.

Haryana Apna Ghar House

2.50 लाख रुपए की मिलेगी मदद

दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में अब तक 22 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं. ये आवेदन तीन कैटेगरी के लिए है:

  • पहली कैटेगरी अफोर्डेबल हाउसिंग पाटर्नरशिप है, जिसके तहत फ्लैट मिलेंगे.
  • दूसरी कैटेगरी बैनिफिशरी लैंड हैं जिसके तहत आवेदक के पास अपना प्लॉट होना चाहिए. यहां मकान निर्माण के लिए सरकार 2.50 लाख रुपए देगी. शर्त यह है कि प्लॉट खाली हो और यदि पहले मकान बना रखा है तो छत कच्ची होनी चाहिए.
  • तीसरी कैटेगरी में इंटरेस्ट सब्सिडी योजना हैं. इसके तहत होम लोन पर 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी माफ हो जाएगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश

सिरसा शहर के HSVP सेक्टरों में 853 लाभार्थियों को 30 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे. जिन लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है, उनके डाक्यूमेंट्स और उन्हें आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है. जियो टैगिंग से जानकारी मिलती रहेगी कि उसके मकान निर्माण का काम कहां तक पहुंचा हैं और मकान की वर्तमान स्थिति कैसी है. इससे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी.

30 गज के प्लॉट धारको को इस योजना के तहत मकान निर्माण के लिए सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इन पैसों को तीन किस्तों में आवंटित किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.