फरीदाबाद में यहां बिक रहा 50 रुपये में 7 इंच का पिज्जा, स्वाद के दीवाने हुए लोग

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के NIT-2 इलाके में नरेश दुआ ने पिज्जा और समोसे की दुकान शुरू की है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. समोसों की 25 अनोखी वैरायटी के लिए यह दुकान पहले से ही प्रसिद्ध हो चुकी है, लेकिन अब उन्होंने अपनी दुकान में पिज्जा को भी शामिल कर लिया है. नूडल समोसा और पनीर समोसा जैसी यूनिक डिशेज़ परोसने के बाद अब वे चाहते हैं कि ग्राहकों को पिज्जा की भी 25 अलग- अलग वैरायटीज़ सर्व की जाएं.

Kulhad Pizza

लोगों को मिल रहा भरपूर प्यार

उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें यहां पिज्जा बेचते हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है. ग्राहक उनकी दुकान पर मिलने वाले पिज्जा को काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी उनके यहां पनीर पिज्जा, स्वीट कॉर्न पिज्जा, मिक्स वेज और मशरूम पिज्जा जैसी वैरायटीज़ उपलब्ध हैं. वे चाहते हैं कि जिस तरह समोसों की 25 वैरायटीज परोसी जाती हैं, उसी तरह पिज्जा में भी अलग- अलग फ्लेवर सर्व किए जाएं.

कम कीमत में मिल रहा बढ़िया टेस्ट

खास बात यह है कि उनकी दुकान पर केवल ₹50 में 7 इंच का पिज्जा मिल जाता है. वे बताते हैं कि रोजाना 40 से 50 पिज्जा आसानी से बिक जाते हैं. उनकी दुकान पर ₹20 और ₹30 में बर्गर भी उपलब्ध हैं. रोजाना 50 से 60 बर्गर भी आराम से बिक जाते हैं. सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें समोसों से मिली है. यहां रोज 1000 से ज्यादा प्लेट समोसे बिक जाते हैं. दुकानदार का कहना है कि उनके कारीगरों का काम इतना अच्छा होता है कि ग्राहक खुद ही बार- बार लौटकर आते हैं. ग्राहकों के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर तक ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन ऑर्डर कम से कम ₹200 से ₹250 तक का होना चाहिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts