ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, मान- सम्मान, ऐश्वर्य, आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है. यह हर 23 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है और किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति होती ही रहती है.
29 मई यानि आज बुध साथ मिलकर शुक्र अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
आज से शुरू होगा अच्छा समय
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. अप्रत्याशित धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. जल्द ही, आपकी पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम बनता हुए दिखाई दे रहे है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और बुध का योग बनाना काफी अच्छा साबित होगा. आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा. आप अपने आप पर ज्यादा फोकस करेंगे, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव हो सकता है. अब आपको काफी लाभ मिलेगा, यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. जल्द ही, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.
मीन राशि: इस राशि के जातकों का आज से अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सोशल मीडिया के माध्यम से आप काफी पैसा कमाने वाले हैं, समाज में आपकी पहले से बेहतर छवि बनेगी. अचानक धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आप यात्राओं पर जा सकते हैं. आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का आपको लाभ मिलने वाला है. पिता के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
