समर वेकेशन में यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार- पुणे सुपरफास्ट ट्रेन का 29 जून तक विस्तार

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हिसार से पुणे के बीच सफर करने वाली सुपरफास्ट ट्रेन की समयावधि में विस्तार कर दिया है. इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार का हरियाणा ही नहीं, बल्कि राजस्थान के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

Train Railways

29 जून तक विस्तार

बीकानेर रेल मंडल पर समर वेकेशन में लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 04725, हिसार- हडपसर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा की 29 जून तक कुल 5 ट्रिप बढ़ाई गई है. यह ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को 5:50 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 04726, हड़पसर- हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की 30 जून तक कुल 5 ट्रिप बढ़ाई गई है. यह ट्रेन हडपसर से प्रत्येक सोमवार को शाम 5 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पुणे, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, नागदा, सवाई माधोपुर, जयपुर, रींगस, सीकर, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. लंबी दूरी की इस ट्रेन सेवा के विस्तार का कई राज्यों के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.