चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में बरसात के आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आज अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की संभावना बनी हुई है.
गरज- चमक के साथ बादल छाने और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और 3 जून तक लगातार बरसात की संभावना है.
1 और 2 जून को होगी बारिश
कल 1 जून को 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बरसात के आसार हैं. वहीं, 2 जून को 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के अलावा जींद, हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में भी बरसात की संभावना जताई गई है.
3 जून को पूरे राज्य में होगी बारिश
3 जून को लगभग पूरे हरियाणा में बरसात के आसार हैं. इस दिन जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक में बारिश की संभावना बनी हुई है.
