खाने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं मुरथल के ढाबे, बना एशिया का सबसे बड़ा फूड डेस्टिनेशन

सोनीपत | खाने के शौकीन लोगों के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल के ढाबे किसी जन्नत से कम नहीं हैं. यहां आपको वह वैरायटी देखने को मिल जाती है, जो शायद ही देश के किसी दूसरे कोने में मिले. यहां आपको दूर तक फैले हुए एक- से- बढ़कर- एक ढाबे देखने को मिल जाते हैं. आसपास के इलाकों की तो छोड़िए, दूर- दराज से भी लोग स्पेशल यहां खाना खाने के लिए पहुंचते हैं.

Food Thali Khana Canteen

पराठे के लिए मशहूर

यहां के पराठों का स्वाद काफी जबरदस्त होता है, जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है. वीकेंड के दिन तो खास तौर पर दूर- दूर से लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ यहां मिलने वाले लजीज व्यंजन का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं. यहां स्थित अमरीक सुखदेव ढाबा भी काफी मशहूर हो चुका है. आज यह अपने पराठों के लिए दुनिया भर में फेमस है. पिछले 25 सालों में मुरथल एशिया का सबसे बड़ा फूड डेस्टिनेशन बन चुका है.

NH44 के किनारे 1950 में सीताराम द्वारा पहला ढाबा खोला गया था लेकिन साल 2000 आते- आते यहां 15 ढाबे और खुल गए. अब आलम यह है कि 15 किलोमीटर के एरिया में यहां सबसे ज्यादा आलीशान ढाबे बन चुके हैं.

फाइव स्टार से भी बढ़कर मिलेंगी सुविधाएं

ढाबे तो ये नाम मात्र के हैं, लेकिन यहां जो सुविधा और स्वाद मिलता है. वह फाइव स्टार होटल से भी ऊपर है. बड़े- बड़े सेलिब्रिटी यहां तंदूर वाला मशहूर पराठा खाने के लिए आते हैं. दिल्ली, यूपी, राजस्थान तक के लोग यहां खाने के लिए पहुंचते हैं. जो लोग पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड या हिमाचल जाते हैं, वह यहां रुक कर पराठों का आनंद जरूर उठाते हैं. यहां आपको साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन से लेकर विदेशी जायका तक मिल जाता है.

लग्जरी कारों का लगा रहता है तांता

एक समय ऐसा था जब यहां पहले ट्रक ड्राइवर ही आते थे, लेकिन अब माहौल बदल चुका है. यहां 24 घंटे लग्जरी कारों का तांता लगा रहता है. एक अनुमान के मुताबिक, यहां का सालाना कारोबार 10 करोड़ से बढ़कर 160 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. यहां 8000 से ज्यादा लोग खाने बनाने की विभिन्न सेवाओं में लगे हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2050 तक यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा फूड डेस्टिनेशन बन सकता है.

मिलता है केवल शाकाहारी खाना

ढाबों को जबरदस्त लुक देने के लिए आर्किटेक्ट और डिजाइनर भी हायर किए जा रहे हैं. यहां पास में ही मोजोलैंड, जुरासिक पार्क जैसे वाटर पार्क व फन जोन भी बनाए जा चुके हैं. खेतों के बीच कई टूरिज्म फॉर्म स्थापित किए जा चुके हैं. अभिनेता धर्मेंद्र और रेसलर ग्रेट खली के नाम के भी ढाबे यहां चल रहे हैं. खास बात यह है कि इन ढाबों पर केवल शाकाहारी खाना मिलता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts