भारतीय रेलवे लिखेगा नया इतिहास, इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद | भारतीय रेलवे (Indian Railways) एक नया इतिहास रचने जा रहा है. बता दें कि रेलवे द्वारा पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हो रही है और हरियाणा के जींद से इसका संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन पेट्रोल- डीजल या बिजली से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन गैस से चलेगी. हाइड्रोजन गैस से ट्रेन संचालित होगी, तो पर्यावरण प्रदुषण नहीं होगा. इस ट्रेन को चेन्नई की कोच फैक्ट्री में तैयार कर लिया गया है. इसे आने वाले दिनों में हरियाणा के जींद में लाया जाएगा. इसके बाद, जींद- सोनीपत रूट पर संचालित किया जाएगा.

hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

1200 हॉर्स पावर की क्षमता वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इस ट्रेन को ढाई हजार से ज्यादा यात्रियों को एक साथ ले जाने की क्षमता के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस ट्रेन के संचालन के दौरान न तो प्रदुषण और न ही किसी तरह का शोर- शराबा होगा. इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है.

ग्रीन एनर्जी की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका

जींद में निर्माणाधीन हाइड्रोजन गैस प्लांट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है. जैसे ही हाइड्रोजन गैस प्लांट का काम पूरा हो जाएगा, जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. भारतीय रेलवे की ये नई पहल न केवल तकनीकी क्षमता को दर्शा रही है बल्कि ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

मिली जानकारी के अनुसार, जींद रेलवे जंक्शन पर 118 करोड़ रुपए की लागत से 2 हजार मीटर क्षेत्र में हाइड्रोजन गैस प्लांट बनाया जा रहा है. ये प्लांट 3 हजार किलोग्राम हाइड्रोजन गैस स्टोर करेगा. इस प्लांट के लिए प्रतिदिन 30 हजार लीटर पानी की आवश्यकता होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.