हरियाणा में बारिश और आंधी का दोहरा वार, आज झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; जानें जिलों के नाम

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बदलते मौसम से प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली है. पिछले काफी दिनों से जनता भयंकर गर्मी का सामना कर रही थी, लेकिन अब लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है. कई जिलों में आज भी सुबह से बरसात हो रही है. कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आज वीरवार को भी कई जिलों में बरसात हो सकती है.

Barish Mausam Rain Weather

इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग द्वारा आज अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं और आंधी (50- 60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. वहीं महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, मातनहेल, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, रादौर, महम, नरवाना, सिरसा, टोहाना, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला में 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

5 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 5 जून तक बना रहेगा. इस कारण कुछ स्थानों पर आंशिक बादलवाही छाई रहेगी तथा हवाओं के साथ छुटपुट हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं. इसके बाद, 6 जून से फिर से हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा.

उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं. इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस अवधि में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. साथ ही, बीच- बीच में हल्की बदलवाही और कहीं- कहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts