हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, इन किसानों को मिलेंगे 20 हजार रुपए

हिसार | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने राज्य में प्राकृतिक खेती के रकबे को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम और हिसार में प्राकृतिक और जैविक मंडियों की स्थापना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि हिसार मंडी में प्राकृतिक और जैविक तरीकों से उगाए गए फलों और सब्जियां और गुरुग्राम मंडी में गेहूं, धान और दाल जैसे उत्पादों की आपूर्ति होगी.

Organic Farming Kisan Kheti

किसानों को मिलेंगे 20 हजार रुपए

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रत्येक किसान को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक और जैविक खेती के तरीकों से उगाए गए उत्पादों के लिए उचित मूल्य निर्धारित करने के लिए हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत एक समिति का गठन किया जाएगा. इसके अलावा, प्राकृतिक और जैविक खेती से उत्पन्न उत्पादों की जांच के लिए अलग से प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी, जिसका किसानों को निःशुल्क लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

ड्रम खरीदने पर मिलेंगे पैसे

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में जो किसान सरकारी या पंचायती भूमि पर प्राकृतिक खेती करेंगे, उन्हें प्राकृतिक खेती योजना के तहत कच्चे माल के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए उपयोग किए जाने वाले 4 ड्रम खरीदने पर प्रति किसान 3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसके अलावा, देशी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपए की सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की 10% भूमि या कम से कम 1 एकड़ जमीन विशेष रूप से प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी और यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से आवंटित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.