सोनीपत शहर में बनेगा एक और नया मिनी बाईपास, NH- 44 पहुंचना होगा आसान; देखें रूट

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत के लोगों को बहुत जल्द एक और मिनी बाईपास की सौगात मिलने जा रही है. यह मिनी बाईपास मिनी बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए गांव रेवली के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड़ को सीधे जोड़ेगा. इस सड़क मार्ग के निर्माण से लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन के साथ NH- 44 के लिए आवाजाही का एक और अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

Highway Road 2

 मिनी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू

इससे पहले रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इसके निर्माण कार्य को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई रोड तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी. पिछले साल अगस्त में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया था.

यह रहेगा रूट

पिछले महीने सोनीपत मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (SMDA) के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के जरिये जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी.

गोहाना रोड बाईपास से सिंचाई विभाग का एक सूखा रजबाहा मौजूद हैं, जो डीक्रस्ट की बगल से गांव रेवली के पास मुरथल रोड और आगे बहालगढ़ रोड तक जाता है. इसपर यदि टू- लेन सड़क बनाई जाएं, तो यह लोगों के लिए मिनी बाईपास का काम करेगा. इस सड़क के बनने से मुरथल रोड से सीधे बहालगढ़ रोड पर पहुंचा जा सकेगा. वहीं, मुरथल रोड से सीधे गोहाना बाईपास पर आवाजाही हो सकेगी.

SMDA से पत्राचार कर योजना की पूरी जानकारी मांगी गई है. जानकारी मिलने के बाद ही योजना की अगली प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी. इसके बाद तय होगा कि सड़क कौन बनायेगा. सड़क मार्ग निर्माण से लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी- आशीष कौशिक, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.