गर्मी ने छुड़ाए दिल्ली वालों के पसीने, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार; इस दिन मिलेगी राहत

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | राजधानी दिल्ली में तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. झुलसती गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है. बीते कुछ दिनों के दौरान राजधानी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. आमजन का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, शनिवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था. ऐसा ही कुछ हाल NCR के शहरों का भी है.

Garmi 2

12 जून से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का कहना है कि यहां जल्द ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. आने वाले कुछ दिनों में इस गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार बने हुए हैं. इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार, इस सप्ताह के आखिरी दिनों में गर्मी के प्रकोप से कुछ राहत मिलने के आसार हैं. 12 जून यानी गुरुवार को तापमान से कुछ राहत मिलेगी.

मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन राजधानी में बरसात के साथ आंधी चलने के आसार बने हुए हैं. अगले दिन 13 जून को तेज आंधी- तूफान की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम में इस परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 14 जून को भी बरसात के साथ आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग द्वारा आज 9 जून को धूल भरी हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. आज दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है.

कल 10 जून को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं 11 जून को तापमान 43 डिग्री, 12 जून को 42 डिग्री, 13 जून को 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts