ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. ग्रहों के इस राशि परिवर्तन की वजह से चतुर्ग्रही और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. 26 जून को चतुर्ग्रही का निर्माण होगा. यह योग गुरु, बुध, चंद्र और सूर्य देव की युति से बनेगा. इससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

26 जून से शुरू होगा च्छा समय
तुला राशि: चतुर्ग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है, करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के भी आपको कई सारे मौके मिलने वाले हैं. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है, इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा पर भी यात्रा कर सकते हैं. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मीन राशि: इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. यह योग आपकी राशि से चौथे स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. जल्द ही आपको वाहन खरीदने के मौके मिलेंगे हैं, जो लोग रियल स्टेट, प्रॉपर्टी, मेडिकल और खान- पान से जुड़ा हुआ व्यवसाय करते हैं, तो आपके लिए लाभ पर साबित हो सकता है.
मिथुन राशि: चतुर्ग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह गोचर आपकी कुंडली के पहले स्थान पर होने जा रहा है, इस समय आप समाज में अच्छा कार्य करने वाले है. आप पहले से बेहतर डिसिशन लेंगे. सभी कार्य में सफलताए मिलने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.