हरियाणा में आठवीं पास युवाओ के लिए 100 पदों पर भर्ती जल्द, देखे पूरी जानकारी

सिरसा । हरियाणा में सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा ने बताया कि सिरसा नगर परिषद में 100 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिलाया गया है. जल्द ही समूचे सिरसा नगर को स्वच्छ सिरसा मिलेगा.

court peon job interview

जल्द की जाएगी 100 सफाई कर्मचारियों की भर्ती

बता दे कि इसके अलावा विधायक गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया. मुख्यमंत्री द्वारा 2 मई को सिरसा का दौरा किया गया था. मुख्यमंत्री की मुलाकात गोबिंद कांडा से हुई थी. यहां गोबिंद कांडा ने उनके सामने सिरसा नगर की कुछ समस्याएं रखी थी.

इसी मौके पर सिरसा नगर परिषद की चेयरपर्सन रीना सेठी ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया था. साथ ही उन्होंने बताया था कि कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. सिरसा नगर में सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है. जिसके बदले में मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिलाया गया था कि जल्द ही 100 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.